कालपी: कालपी में यमुना ओवरब्रिज बना रील स्पॉट, युवक रेलवे ट्रैक पर जान जोखिम में डालकर चांद लाइक और व्यूज के लिए बना रहे रील
Kalpi, Jalaun | Jun 5, 2026 कालपी कोतवाली क्षेत्र में यमुना ओवरब्रिज पर बना रेलवे ट्रैक युवाओं के लिए रील स्पॉट बनता जा रहा है, चंद लाइक और व्यूज की चाह में युवक रेलवे ट्रैक पर जान जोखिम में डालकर रील शूट कर रहे हैं, इसका वीडियो शुक्रवार सुबह 11:30 बजे सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्रवाई के बावजूद युवा रेलवे ट्रैक पर रील बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं।