खंडवा: खंडवा-देड़तलाई रोड: हादसों का हॉटस्पॉट! पुलिस ने किया रोड ऑडिट, जल्द सुधरेंगे ब्लैक स्पॉट
खंडवा जिले के थाना पिपलोद क्षेत्र में आने वाले लगभग पैंतालीस किलोमीटर लंबे खंडवा-देडतलाई मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर अब पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। हाल ही में जिन स्थानों पर गंभीर हादसे हुए, उन स्थलों का संयुक्त निरीक्षण और रोड ऑडिट किया गया। यह कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय खंडवा, थाना प्रभारी पिपलोद और यातायात थाना