डीग: सैंत-सिनसिनी मार्ग की बदहाल स्थिति पर भड़के ग्रामीण, शीघ्र मरम्मत न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
Deeg, Bharatpur | Jul 10, 2026 जिले के ऐतिहासिक गांव सिनसिनी को सैंत से जोड़ने वाले मार्ग की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्वेता यादव ने सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और खराब हो चुकी सतह का जायजा लिया तथा इसे क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर समस्या बताया।