साकेत: नेबसराय थाना की पुलिस टीम ने 4 साल के गुमशुदा बच्चे को रेस्क्यू करके परिवार वालों की खुशियां लोटाई
नेबसराय थाना की पुलिस टीम ने ऑपरेशन मिलाप अभियान के तहत 4 साल के एक गुमशुदा बच्चे को परिवार से मिलाकर उनकी खुशियां लौटा दी। जब वह बच्चा खेलता हुआ घर से बाहर भटक गया था और संगम विहार के गली नंबर 26 में इधर-उधर भटक रहा था। पुलिस को किसी ने सूचना दी तो मौके पर पुलिस टीम पहुंची और बच्चे को रेस्क्यू करके उसके परिवार वालो को सौंप दिया।