दिल्ली के नेबसराय इलाके में आज दिन में अचानक झुग्गियों में आग लग गई और देखते ही देखते आधा दर्जन से ज्यादा झुगियाँ आग की चपेट में आकर धू धू कर जलने लगी। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी। मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशनों से आग बुझाने वाली लगभग आठ गाड़ियां पहुंची।