साकेत: नशे की पूर्ति के लिए आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश को तुगलकाबाद से तिगड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
तिगड़ी पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जो नशे की पूर्ति के लिए अपने साथी के साथ मिलकर अपराधिक पदार्थों को अंजाम देता था। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है फिलहाल पुलिस उसके फरार साथी की तलाश कर रही है जिसके पास स्नैचिंग का मोबाइल भी है।