करछना: मामा भांजा चौराहे पर तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने अनियंत्रित होकर बोर्ड तथा डिवाइडर में मारी टक्कर,बाल- बाल बचे लोग
राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार की वजह से आए दिन सड़क हादसे की खबरें सामने आती हैं ताजा मामला प्रयागराज के यमुना पार नैनी कोतवाली क्षेत्र के मामा भांजा चौराहे का है जहां पर प्रयागराज की ओर से मध्य प्रदेश की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर सड़क के बीच लगे बोर्ड तथा डिवाइडर में जाकर टकरा गई गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई लोग बाल - बाल बचे हैं।