करछना: अरैल संगम तट पर गंगा का घटा जलस्तर, नाला के रास्ते से संगम में गिराया जा रहा पानी जिम्मेदार बेखबर।
अरैल संगम तट पर इन दोनों माघ मेला चल रहा है। जहां साधु संत महात्माओं का सानिध्य पाकर संगम की रेती प्रफुल्लित है। लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि जिस संगम में लोग दूर दराज से चलकर आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं। इस गंगा में जलस्तर की कमी है, और जगह-जगह रेट के टीले बन गए हैं। दूसरी तरफ नाला के रास्ते संगम में सीधे तौर पर दूषित पानी गिराया जा रहा है।