हमीरपुर: स्वासा बुजुर्ग में स्टेट हाइवे किनारे बना नाला आठ वर्षों से नहीं हुआ साफ
हमीरपुर राठ स्टेट हाइवे किनारे बसी ग्राम पंचायत स्वासा बुजुर्ग में आठ वर्ष पूर्व बनाया गया नाला आज तक साफ नहीं कराया गया है। बरसात में नाले का गंदा पानी घरों में घुस जाता है। इससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। स्वासा बुजुर्ग निवासी बनवारीलाल प्रजापति, राकेश प्रजापति, कामता साहू, बांकेलाल आदि ने बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व स्टेट हाइवे किनारे बस्ती का पानी निक