दातागंज: उसहैत थाना क्षेत्र में देर रात एक कार में आग लगाने से महिला की जलकर मौत, एक व्यक्ति घायल
शनिवार देर रात 2 बजे के लगभग उसहैत क्षेत्र के रौता गांव के पास एक भयंकर हादसा हो गया, एक कार अचानक धूं-धूं कर जल उठी। जिसमें सवार उसहैत की एक महिला की जिंदा जलकर जलकर मौत हो गई। कार चला रहे उसके पति अर्पित की हालत नाज़ुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।