पत्थलगांव: पत्थलगांव पुलिस ने शराब पीकर कार चला रहे युवक को सिखाया सबक, जुर्माने के साथ दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
शराब के नशे में कार चलाना एक युवक और उसके परिवार पर भारी पड़ गया। तेज रफ्तार कार एक ट्रक से जा टकराई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार में युवक के साथ उसका परिवार भी सवार था। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही पत्थलगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में वाहन चला रहे युवक पर नियमानुसार जुर्माना लगाया। इसके साथ ही पुलिस ने