प्रतापपुर: रिंग रोड प्रतापपुर के लिए अंतिम सर्वेक्षण कार्य शुरू, जल्द तैयार होगी डीपीआर
प्रतापपुर में प्रस्तावित रिंग रोड निर्माण परियोजना को लेकर रविवार दोपहर 2 बजे अंतिम सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया गया। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम ने आधुनिक सर्वे उपकरणों की सहायता से प्रस्तावित मार्ग का विस्तृत निरीक्षण एवं मापांकन किया। अधिकारियों के अनुसार, यह सर्वेक्षण कार्य पूरा होने के बाद परियोजना की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन