धमतरी: ग्राम रूद्री में पुलिस लाइन के सामने एक दुकान का ताला तोड़कर नगदी रकम सहित सामानों की चोरी
पवन कुमार जैन ने बताया कि रूद्री में पुलिस लाईन के सामने में मेरा नित्या फोटो कॉपी के नाम से दुकान है। जंहा बीती रात अज्ञात चोरो ने दुकान का ताला तोडकर अंदर रखे करीब 6 हजार रूपये नगद और करीब 10 हजार रूपये कीमत के सामानों को चोरी कर ले गया है। वही दुकान मालिक ने आज रूद्री थाना पहुंचकर दुकान में हुए चोरी की लिखित में शिकायत दी है।