धमतरी: ग्राम पोटियाडीह स्थित हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी से मोटर सायकिल हुई चोरी, अर्जुनी थाना में मामला दर्ज
अर्जुनी थाना से आज मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डाही निवासी सुरेन्द्र कुमार साहू हाऊसिंग बोर्ड कालोनी पोटियाडीह मे सुपरवाईजिंग का काम करता है। जो अपने मोटर सायकिल को नव निर्मित मकान के पोर्च में खड़ी किया था। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। जिस पर वाहन मालिक ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।