मुज़फ्फरनगर: नॉर्मल डिलीवरी के बाद जच्चा की गई जान, डॉक्टर पर लापरवाही के गंभीर आरोप, रमानी नर्सिंग होम में परिजनों का हंगामा
खालापार स्थित रमानी नर्सिंग होम में नॉर्मल डिलीवरी के बाद एक जच्चा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही और मौत की सूचना देर से देने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।