लातेहार: NH-39 पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, सभी लोग सुरक्षित
लातेहार: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयपुर के समीप एनएच-39 पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मिली जानकारी के अनुसार, कार अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क से नीचे खाई में उतर गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।