आरा: आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के मझिआंव गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रेन की चपेट आने से मौत
Arrah, Bhojpur | Mar 26, 2024 आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के मझिआंव गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के मझिआंव गांव निवासी गुनराज साह के 48 वर्षीय पुत्र शिव प्रसाद हैं एवं वह पेशे से मजदूर थे।