पूरनपुर: सीएचसी में मानदेय न मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
पूरनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध किया। कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पिछले तीन माह से मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है।