कोंडागांव: बड़ेडोगर-बेलभाटा में हुए सड़क हादसे में मृतक बाइक सवार युवक के शव का पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द
फरसगांव ब्लॉक के ग्राम बेलभाटा में शुक्रवार शाम पिकअप और बाइक की टक्कर में चांदाबेड़ा निवासी सगाराम सलाम और घुड़उ राम माली घायल हो गए। दोनों को फरसगांव अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। लेकिन घायल घुड़उ राम माली की उपचार के दौरान मौत हो गई।शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद फरसगांव पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द किया है।