राघोपुर: श्री गणेश भगवान की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर रामपुर श्यामचंद पंचायत में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
श्री गणेश भगवान की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर राघोपुर के रामपुर श्यामचंद पंचायत स्थित भगतान टोला से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में 121 कुंवारी कन्याएं एवं महिलाएं शामिल हुई। रूस्तमपुर घाट पर पंडित ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश में जलभरी कराई। उसके बाद सभी कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए रामपुर श्यामचंद पहुंचे।