राघोपुर: हत्याकांड में फरार चल रहे एक आरोपी को राघोपुर पुलिस ने चांदपुरा पंचायत से गिरफ्तार कर भेजा जेल
राघोपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चांदपुरा पंचायत में छापेमारी कर हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सिंघेश्वर राय के पुत्र अजय राय के रूप में हुई है। राघोपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि राघोपुर थाने में दर्ज कांड संख्या 184 /23 के आरोपित अजय राय को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेजा गया है।