राघोपुर: राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद पंचायत के वार्ड 8 में अचानक आग लगने से 7 घर जलकर राख
राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद पंचायत के वार्ड आठ में अचानक आग लगने से सात घर जलकर राख हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुटे लोगों ने घटना की जानकारी दमकल कर्मियों को दी। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।आग लगी में घर में रखा चौकी बर्तन बक्सा नगद रुपए आदि सामान जल गया।