राघोपुर: मलिकपुर एवं जुड़ावनपुर काला दियारा में बने पुलिस चेक पोस्ट का डीएम, एसपी व एडीएम ने किया निरीक्षण
राघोपुर प्रखंड के मलिकपुर एवं जुड़ावनपुर काला दियारा में स्थापित पुलिस कैंप का डीएम एसपी व एडीएम ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कैंप के अधिकारी को दिशा निर्देश दिया। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मिशन सुरक्षा अभियान के तहत बीते महीने मलिकपुर एवं जुरावनपुर काला दियारा में पुलिस पोस्ट खोला गया है।