छतरपुर नगर: पन्ना टाइगर रिजर्व में अवैध प्रवेश पर जीतू पटवारी और अभिषेक परमार पर वन विभाग ने दर्ज किया केस
केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध प्रदर्शन के दौरान पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में कथित अवैध प्रवेश को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Jitu Patwari, अभिषेक परमार और समर्थकों पर वन विभाग ने मामला दर्ज किया है। वन विभाग के वन संरक्षक ने गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे बताया कि 12 मई को नेताओं को भूसौर गेट पर रोककर बिना अनुमति प्रवेश न करने की चेतावनी दी गई थी।