गया टाउन सीडी ब्लॉक: पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा को लेकर 16 और 17 जून को चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन
पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा को लेकर 16 और 17 जून को परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने सोमवार की रात 9 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 16 जून को बिहार के पाटलिपुत्र,पटना से जहानाबाद, डेहरी ऑन सोन,सासाराम,बेगूसराय, भभुआ,खगड़िया,नवगछिया,कटिहार,मोतिहारी, सोनपुर के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा।