जसवंतनगर: तमेरी ग्राम पंचायत में सरन बाबू बने प्रशासक, प्रधान का कार्यकाल खत्म, बाबा साहब को किया माल्यार्पण
राजपुर तमेरी ग्राम पंचायत में प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त होने पर शासनादेश के तहत सरन बाबू को प्रशासक नियुक्त किया गया। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बुजुर्ग उदयवीर सिंह का आशीर्वाद लिया। सरन सिंह ने निष्ठा से काम करने और सफाई, पेयजल, सड़क, विद्युत पर विशेष ध्यान देने का भरोसा दिया।