बांका: बैजनाथपुर में सड़क किनारे से पुलिस ने लावारिस बाइक को किया बरामद, पेट्रोल और बैटरी गायब
Banka, Banka | Jun 10, 2026 बांका थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर केनवा टीकर गांव के बीच बुधवार सुबह करीब 8 बजे सड़क किनारे एक लावारिस मोटरसाइकिल मिलने से इलाके में हलचल मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की नजर बाइक पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बांका थाना के एसआई धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल की जांच शुरू की।