हंडिया: हण्डिया पुलिस ने 2 वांछित आरोपियों को पकड़ा, पिस्टल की बरामदगी
हण्डिया थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त अंकित यादव उर्फ साहिल और महेश यादव को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को भेलसी नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध 7.65 बोर पिस्टल और दो लकड़ी के डंडे बरामद किए हैं। आरोपियों ने 11 अप्रैल को अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला किया था। बुधवार लगभग 05 बजे दी जानकारी।