बिल्सी: रुदेना निवासी एक व्यक्ति ने रात के वक्त घर में चोरी होने का आरोप लगाया, बिल्सी पुलिस से की शिकायत
Bilsi, Budaun | Jun 7, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के रूदेना गांव में एक घर से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित सत्यपाल ने बिल्सी थाना पुलिस को इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया है। सत्यपाल ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई का स्वास्थ्य खराब था और उनका बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इलाज के लिए परिवार के सभी सदस्य बरेली गए हुए।