पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 20 में GH 43 सोसायटी के सामने वाली पार्क के नजदीक खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 20 में एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति होशियार सिंह ने उसको बताया है कि उसकी मोटरसाइकिल नंबर HR 03 AB 4678 स्प्लेंडर कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।