बौंली: बौंली में मौसम का मिजाज फिर बदला, तीन दिन की राहत के बाद बूंदाबांदी और कोहरे से जनजीवन प्रभावित
बौंली में रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह लगभग 6:00 बजे से ही घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित हुआ। तीन दिनों तक तापमान में हुई बढ़ोतरी के बाद आज सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी के बाद घने कोहरे ने कस्बे को अपने आगोश में ले लिया। विजयगढ़ पहाड़ी कोहरे की चादर ओढ़े नजर आई। कोहरे के चलते दृश्यता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।