गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया पुलिस का धाकड़ प्रहार: अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 496 लीटर विदेशी शराब जब्त
गया जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गया पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए माफियाओं के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को शाम 5:00 बजे चलाए गए सघन छापेमारी अभियान में पुलिस ने कुल 496 लीटर विदेशी शराब, 55 लीटर देशी महुआ शराब और 4 साइकिलें बरामद कीं।