शिमला शहरी: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय भर्ती में अनियमितता, कुलसचिव के खिलाफ एफआईआर की मांग
एसएफआई ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर (अर्थशास्त्र) भर्ती में नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाते हुए तत्कालीन कुलसचिव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भर्ती प्रक्रिया में पांच वर्ष के शोध अनुभव की शर्त को अनचाही तरीके से शामिल करने के आरोप हैं। विश्वविद्यालय से फीस वृद्धि वापस लेने की भी मांग की गई।