गोरखपुर: चोरी के आरोप में एक वांछित अभियुक्त को गोरखनाथ पुलिस ने अजय नगर से किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशीष कुमार पांडे और उनकी टीम द्वारा थाना गोरखनाथ पर पंजीकृत अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से चोरी का एक टुल्लू पंप और उसके कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया गया है, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।