बैराड़: बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा व पुलिस टीम ने 100 लीटर अवैध कच्ची शराब ज़ब्त कर 2 आरोपी गिरफ्तार किए
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बैराड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 100 लीटर कच्ची शराब जब्त कर 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जहा पुलिस ने दोनों लोगो के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34/2 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया है। मामले की जानकारी बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बुधवार दोपहर 12 बजे प्रेसवार्ता के दौरान दी है।