बेल्थरा रोड: जहरीले सांप से भिड़ा 'टॉमी', परिवार की हिफाजत में दी जान, सांप को मारने के बाद खुद भी तोड़ा दम
उभांव थाना क्षेत्र में एक पालतू कुत्ते ने परिवार की सुरक्षा के लिए जहरीले सांप से भिड़कर अपनी जान दे दी। दानिश भट्ठा निवासी अली दानिश घर के कमरे में सो रहे थे। तभी उनके पालतू कुत्ते 'टॉमी' के लगातार भौंकने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। बाहर निकलने पर उन्होंने घर के पास गार्डन में एक जहरीले सांप को देखा। टॉमी तुरंत सांप पर झपट पड़ा। काफी देर तक दोनों के बीच