पथरिया: लखरौनी में दूसरे दिन भी जारी रहा अवैध मुरम उत्खनन, कार्रवाई पर उठे सवाल, अवैध उत्खनन करते वीडियो आया सामने
Patharia, Damoh | Jun 21, 2026 पथरिया के लखरौनी में अवैध मुरम उत्खनन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहने का आरोप है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार को करीब 25 और शनिवार को लगभग 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मुरम परिवहन किया गया। मशीनों से खनन का वीडियो रविवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे शनिवार-रविवार रात का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने खनिज, राजस्व और प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।