बक्सर: जिले में शांतिपूर्ण व्यवस्था के बीच हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, एक निष्कासित
Buxar, Buxar | Jun 17, 2026 बक्सर जिले में केन्द्रीय चयन पर्षद की सिपाही भर्ती परीक्षा के तहत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के लिए लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जिले के सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों की परीक्षा निर्धारित समय पर पूरी कराई गई।जिला नियंत्रण कक्ष के अनुसार कुल 10,656 अभ्यर्थियों में से 5,560 अनुपस्थित रहे।