कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊषा परमार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर बीएलओ रामदास कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अमानगंज के तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।