पटना ग्रामीण: मीठापुर बाईपास पर एक ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर ,बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल.
आज शुक्रवार की देर शाम को मीठापुर बाईपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर जिससे बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल ,घायल बाइक सवार व्यक्ति का नाम रजनीश कुमार बताया जा रहा है जो की जहानाबाद का रहने वाला है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार व्यक्ति को पास के एक निजी क्लीनिक में कराया गया भर्ती जहां घायल का हो रहा है उपचार.