गरौठा: 13 साल से फरार चल रहा वारंटी आखिरकार गिरफ्तार, ककरवई पुलिस ने गांव में दबिश देकर किया गिरफ्तार
झांसी के ककरवई थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 13 साल पुराने मामले में वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यायालय एसीजेएम गरौठा के वाद संख्या 374/13 में वांछित फूलचंद्र उर्फ भुल्लू निवासी ग्राम कैरोखर को गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।