सहारनपुर: पुलिस लाइन पहुंची पीड़िता ने मारपीट का लगाया आरोप, सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं, SSP से लगाई गुहार
सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय के लिए एसएसपी का दरवाजा खटखटाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ हुई मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, लेकिन स्थानीय पुलिस न तो फुटेज देखने को तैयार है और न ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आरोप है कि उल्टा उनको ही धमकाया जा रहा है।