कोडरमा: जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा कोडरमा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का किया गया वितरण
बुधवार को कोडरमा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना "उन्नति का पहिया" के तहत सरकारी विद्यालय में कक्षा आठ में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया ।जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा आर के प्लस टू उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय बदडीहा एवं आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा के बच्चों के बीच साइकिल वितरण किया गया।