खजनी: भरत भूषण तिवारी की मौत के मामले में न्याय की मांग तेज, कुरी बाजार में सर्वजन आवाज पार्टी ने निकाला विशाल कैंडल मार्च
बिहार के भोजपुर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की 17 जून 2026 को पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले को लेकर न्याय की मांग लगातार उठ रही है। इसी क्रम में शनिवार शाम करीब 7:30 बजे गोरखपुर के अजमता चौक, कुरी बाजार से शिव मंदिर तक सर्वजन आवाज पार्टी के नेतृत्व में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया।