मिर्ज़ापुर: 27 जून को निकलने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर कमेटी ने काली जी मंदिर पर किया प्रेस वार्ता
बताते चले कि यह प्रेस वार्ता बुधवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे कटरा कोतवाली क्षेत्र के काली जी मंदिर पर हुआ। जिसमें रथ यात्रा प्रभारी बृजेश गुप्ता ने बताया कि। रथ यात्रा न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है बल्कि यह हमें एकता भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का संदेश देता है रथ यात्रा सुबह 7:00 बजे ठाकुर राम मंदिर गजिया टोला से निकलकर त्रिमुहानी चौराहे पर 4:00 भव्य आरती होगी।