मधेपुरा: जिले में अगले 5 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट होगी
जिले में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने 10 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं। इस अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।