टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए हजारीबाग के सखिया पंचायत में 100 डे कैंप सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए। सांसद ने ग्रामीणों से समय पर जांच कराने और टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।