सीतापुर: नगर में सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, चार वाहनों को किया गया सीज
नगर में सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने अब सख्त कार्रवाई किए जाने का मन बना लिया है जिसके चलते सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रशासनिक टीम के साथ नगर का भ्रमण किया इस मौके पर अनफिट चार वाहनों को सीज किया गया साथ ही सड़क पर लगे ठेले और अवैध टैक्सी स्टैंड हटाए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।