मथुरा: पोशाक श्रृंगार के गोदाम में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान
वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अठखंभा स्थित बल्लीगंज में प्रसिद्ध मनोज पोशाक वाले की दुकान के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गोदाम में रखा इनवर्टर, पैनल बॉक्स और बैटरियों सहित करीब लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।