सहारनपुर: राम मंदिर हमले की साजिश में सहारनपुर का युवक गिरफ्तार, NIA-ATS ने कर्नाटक से दबोचा, परिजनों ने बताया मानसिक रोगी
अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में सहारनपुर के गंगोह निवासी मोहम्मद सुहैल को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसियों के अनुसार आरोपी को कर्नाटक के दावणगेरे क्षेत्र से पकड़ा गया, जहां वह पहचान छिपाकर पेंटर का काम कर रहा था।